बदायूं

Budaun News: लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, एक की मौत

Connect News 24

सहसवान। थाना क्षेत्र में लोडर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मंगलवार रात करीब आठ बजे सहसवान के मोहल्ला शहबाजपुर निवासी 20 वर्षीय राहुल, मोहल्ले के ही विजेंद्र और विकास के साथ उझानी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं लगाया हुआ था। सहसवान क्षेत्र में ही गांव ज्वालापुर मंदिर के पास तेज रफ्तार आ रहे लोडर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राहुल उछलकर डिवाइडर से टकरा गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजेंद्र और विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button