बदायूं

Budaun News: कब्जा मुक्त करवाकर सोत, महावा और अरिल नदी को बनाएं अविरल

Connect News 24

Make the Sot, Mahava and Aril rivers uninterrupted by freeing them from encroachment

डीएम मनोज कुमार को मांग पत्र सौंपते सामाजिक कार्यकर्ता। संवाद

– ज्ञापन देकर जन दृष्टि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डीएम से की मांग

– कार्यकर्ताओं ने अभद्रता करने वाले उझानी सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नदियों के पुनर्जीवन की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र डीएम को सौंपा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से अभद्रता करने वाले उझानी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

जन दृष्टि के अध्यक्ष एवं संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले में स्थित सोत, महावा और अरिल नदी भूमाफिया और राजस्व विभाग के कार्मिकों के गठजोड़ के कारण अस्तित्व खो चुकी है। इसके लिए नागरिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार आवाज उठाई जाती रही है। नदियों के संरक्षण हेतु भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर दोनों किनारों पर हरित पट्टी विकसित किया जाना आवश्यक है, ताकी इन पर दोबारा कब्जा न हो सके।

उन्होंने कहा कि कोतवाली उझानी में कार्यरत दरोगा ने सूचना कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। इस संबंध में एसएसपी को पत्र सौंपा गया, सीओ उझानी से जांच कराई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान सुरेश पाल सिंह चौहान, रामगोपाल, अखिलेश सिंह, महेश चंद्र, राम लखन, आर्येंद्र पाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, हरि नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button