बदायूं

Budaun News: होटलकर्मी से मोबाइल फोन लूट ले गए बदमाश, बाइक छूटी

Connect News 24

The miscreants stole the mobile phone from the hotel worker and left the bike behind.

सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे बाइक से भागते बदमाश। स्रोत: वीडियोग्रैब

बदायूं। खेड़ा नवादा इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने होटल कर्मचारी से मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाश अपनी बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए और गलियों में छिपते हुए सागर ताल कॉलोनी से एक बाइक लेकर भाग गए। खेड़ा नवादा चौकी पुलिस ने बदमाशों की बाइक कब्जे में ले ली। उसमें कई औजार बरामद हुए हैं।

मामला सोमवार रात करीब 11:30 बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सराफा बाजार निवासी सूर्यांश गुप्ता एक होटल से अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहे थे। वह मोबाइल फोन पर बात करते हुए एक स्कूल के सामने पहुंचे, तभी शहर की ओर से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनका मोबाइल छीन लिया। सूर्यांश ने शोर मचाया तो बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गई और कुछ दूर आगे जाकर गिर गई। पीछे से सूर्यांश भी दौड़ पड़े।

शोर शराबा सुनकर अन्य लोग पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश बाइक छोड़कर सागर ताल कॉलोनी की ओर भाग गए। कुछ लोगों ने उनका पीछा भी किया था, लेकिन बदमाश नहीं पकड़े गए। सागर ताल कॉलोनी में में अमीर अहमद के घर के बाहर खड़ी बाइक का लॉकतोड़ ले गए गए।

पुलिस को बदमाशों की बाइक के बैग से दो रॉड, प्लास, पेचकस आदि बरामद हुए हैं। बाइक दिल्ली नंबर की है। आशंका है कि बाइक चोरी की होगी। चौकी इंचार्ज सुपेंद्र मलिक ने बताया कि दो बदमाश बाइक छोड़ गए हैं और दूसरी बाइक ले गए हैं। मामले की छानबीन कर रहे हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button