बदायूं

Budaun News: आरोपी का पता पूछने पर सिपाहियों से भिड़े मां-बेटे

Connect News 24

उझानी (बदायूं)। आपस में मारपीट के बाद भागे दूसरे पक्ष के लोगों के घर का पता पूछने पर मां-बेटे पब्लिक रेस्पोंस वैन (पीआरवी) के सिपाहियों से भिड़ गए। सिपाहियों से अभद्रता भी की गई। युवक तो मौके से खिसक गया, लेकिन उसकी मां को पुलिस ने पकड़ लिया।

रविवार रात करीब 11 बजे गांव धर्मपुर निवासी बबलू की पड़ोस के व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। बबलू ने फोन कर पीआरवी बुला ली। पीआरवी के सिपाहियों के पहुंचने से पहले ही दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। सिपाहियों ने बबलू से आरोपियों के घर के बारे में जानकारी करनी चाहिए तो वह यह कहते हुए उलझ गया कि वह भी साथ चलेगा। सिपाहियों ने उसे साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। इसी बात पर बबलू और उसकी मां मुन्नी सिपाहियों से नोकझोंक करने लगी।

काफी देर तक गहमागहमी के बीच सिपाहियों ने कोतवाली फोन कर पुलिस फोर्स बुला लिया। बताते हैं कि बबलू मौका पाकर खिसक गया, लेकिन पुलिस ने मुन्नी को गिरफ्तार कर लिया। शांति भंग करने में गिरफ्तारी की अभिलेखीय कार्रवाई पूरी करने के बाद रात में मुन्नी को महिला थाना बदायूं भेज दिया गया।

पुलिस ने बबलू को भी तलाश किया, लेकिन वह घर पर भी नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बात कोई खास नहीं थी। महज कहासुनी के आरोपी के घर का पता पूछने पर ही मां-बेटे पुलिस कर्मियों से उलझ गया। बबलू और मुन्नी सिपाहियों के साथ आरोपी के घर जाने की जिद पर अड़ गए थे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button