बदायूं

Budaun News: मेरी झोली छोटी पड़ गई, तूने इतना दिया मेरी माता…

Connect News 24

My bag became small, you gave me so much my mother

बिल्सी के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना करते माता के भक्त। संवाद

बदायूं। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंदिरों में माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने उपवास रखकर मां की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। घरों और मंदिरों में महिलाओं ने देर रात देवी के छंद और भजन गाए।

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मां के भक्तों ने नगला मंदिर, सिविल लाइंस स्थित आदि शक्ति मंदिर, बिरुआबाड़ी मंदिर, हरप्रसाद मंदिर समेत जिले भर के अन्य प्रमुख देवी मंदिरों में नारियल, चुनरी, धूप, पुष्प आदि चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह और शाम को हुई आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाए, इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कई जगहों पर दिन भर भजन गूंजते रहे।

बिल्सी। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, शिवशक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने मां का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

आज ऐसे करें मां कूष्मांडा देवी की पूजा

पंडित गिरीश ने बताया कि देवी कूष्मांडा को पूजा में कुमकुम, मौली, अक्षत, पान, केसर और श्रृंगार सामग्री श्रद्धापूर्वक चढ़ाएं। सफेद कुम्हड़ा माता रानी को प्रिय है। दुर्गा चालीसा का पाठ करने के बाद घी के दीप या कपूर से मां कूष्मांडा की आरती करें। मां कूष्मांडा आदि स्वरूपा, आदि शक्ति हैं। ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्मांडा देवी के नाम से जाना जाता है। जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, चारों ओर अंधकार ही अंधकार था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी।

फोटो-28

मठिया पर दूरदराज से श्रद्धालु आकर मांगते हैं मनौती

दबतोरी। ब्लाॅक आसफपुर क्षेत्र के ग्राम ललुआ नगला सिरौली दबतोरी मुख्य मार्ग किनारे प्राचीन देवी मठ बना हुआ है। इस मठ में गांव के अलावा दूरदराज से भी आकर भक्त पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना मांगते हैं। इस देवी मठ के तीन द्वार हैं। भक्त किसी भी द्वार से अंदर घुसकर देवी मां की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सकते हैं। मठ की एक विशेषता है कि द्वार छोटे होने के कारण छोटे से छोटा व्यक्ति परिश्रम करने के बाद ही अंदर घुस सकता है।

बिल्सी के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना करते माता के भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना करते माता के भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना करते माता के भक्त। संवाद

बिल्सी के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना करते माता के भक्त। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button