बदायूं

Budaun News: पालतू गायों को गोआश्रय स्थल में छाेड़ा, शिकायत पर पहुंचे अफसर

Connect News 24

Pet cows molested in cow shelter, officers reached on complaint

जरीफनगर के ग्राम आदमपुर असलौर में मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार तथा इंस्पेक्टर राकेश कुमार। संवा

जरीफनगर। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव में बने गोआश्रय स्थल में पालतू गायों को छोड़ दिया। सूचना मिलते ही प्रधान ने तहसील प्रशासन को फोन पर शिकायत की। जिस पर नायब तहसीलदार थाना पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और जांच की।

थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर असलौर के प्रधान सज्जन ने बताया कि गांव में छुट्टा गोवंश रखने के लिए गोआश्रय स्थल बनाया गया है। शनिवार को गांव के लोगों ने 65 पालतू गाएं गोआश्रय स्थल में बांध दीं। जानकारी मिलने पर नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार के साथ इंस्पेक्टर राकेश कुमार पहुंचे और ग्रामीण से बात की।

ग्रामीणों ने बताया कि उनकी गाय दूध नहीं देतीं हैं। गायों को खिलाने के लिए कुछ नहीं है इसलिए उन्हें गोआश्रय स्थल में बांधा है। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को गाएं ले जाने के लिए कहा। यह भी कहा कि ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन लोगों के नाम भी नोट किए जिन्होंने अपनी गाएं वहां बांधीं थीं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button