Budaun News: शराब के पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बरेली के अस्पताल में भर्ती

मृतक साधु का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं जिले के हजरतपुर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुड़सेना कला के मझरा दुंदी नगला में शुक्रवार रात शराब पीने के बाद 45 वर्षीय साधु नाम के व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 48 वर्षीय व्यक्ति धीरपाल की हालत गंभीर है। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों ने शराब पीने के साथ चिकन भी खाया था।
ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे मझरा दुंदी नगला निवासी धीरपाल के घेर में मुर्गे का मीट बना था। वहीं धीरपाल और साधु ने शराब पी और मुर्गे का मीट खाया। इसके कुछ देर बाद ही दोनों की तबियत बिगड़ गई। इसकी सूचना पर ग्राम प्रधान और परिवार के लोग दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल में ले गए, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया।