बदायूं
Budaun News: कस्तूरबा स्कूल में खाने की गुणवत्ता मिली खराब
दातागंज। एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय समरेर का निरीक्षण किया। विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता बेहद घटिया स्तर पाई गई। साथ ही सफाई व्यवस्था भी खराब मिली। एसडीएम ने वार्डन सीमा मिश्रा को गुणवत्ता सुधारने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने बताया कि इस बाबत उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद


