बदायूं

Budaun News: सुंदरकांड और अखंड रामायण का पाठ

Connect News 24

Sunderkand and recitation of Akhand Ramayana

बिल्सी के भवन मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ करते लोग। संवाद

बिल्सी। शिव शक्ति ओम मन्दिर पर नववर्ष के उपलक्ष्य में बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर संगीतमय अखंड रामायण का पाठ किया गया। यहां श्रद्धालुओं ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए। बाद में बाबा की आरती करने के बाद भंडारा कराया गया। जहां पर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर मंडली और बाबा के भक्तों ने अपना सहयोग प्रदान किया। इधर श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा अटल चौक स्थित बालाजी महाराज के मंदिर में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य रजनीश शर्मा ने बाबा को चोला चढ़ाकर भव्य शृंगार किया। भक्तों ने बाबा की आरती कर कन्याओं को भोजन कराया गया। फिर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। अभिनव, सचिन, लवकुमार, डॉ राजाबाबू वार्ष्णेय, मनीष पाल, रजनीश शर्मा, सुरेश बाबू, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, ओमबाबू, निशु, गगन राठी आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button