बदायूं

Budaun News: चकमार्गों को कराया जाएगा कब्जा मुक्त

Connect News 24

roundabouts will be made encroachment free

तहसील में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों को संबोधित करते एसडीएम जीत सिंह राय। संवाद

एसडीएम-बीडीओ ने ली ग्राम प्रधानों की बैठक

बिल्सी। तहसील सभागार में सोमवार को अंबियापुर क्षेत्र पंचायत के ग्राम प्रधानों की एक बैठक एसडीएम जीत सिंह राय और बीडीओ प्रवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई। जिसमें शासन के निर्देश पर नौ से 15 अगस्त तक मनाए जाने वाले मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गांव में स्थित सरकारी भवनों को अतिक्रमण मुक्त करने एवं स्कूलों के जीर्णोधार को लेकर चर्चा की गई।

एसडीएम ने बताया कि जिस गांव में सरकारी स्कूल और पंचायत भवन के निकट किसी तरह का अतिक्रमण है तो उसकी सूचना ब्लाॅक और तहसील प्रशासन को अवगत कराएं। ताकि वहां से शीघ्र अतिक्रमण को हटाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिस चकमार्ग पर किसी का कब्जा है तो उसकी सूचना भी दे ताकि उसे कब्जा मुक्त कराया जा सके।

एसडीएम ने कहा कि जिस गांव में तालाब के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। उसको मनरेगा के तहत अमृत सरोवर बनाया जाएगा। इसके अलावा जिस गांव में चारागाह की भूमि है, वहां पर गोवंश के लिए चारा पैदा किया जाएगा। इसके अलावा गांव के सरकारी स्कूलों की दशा को सुधार के लिए भी चर्चा की गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत दिनेश कुमार सिंह, सभी ग्राम सचिव और प्रधान मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button