Budaun News: शहर में सुबह नौ बजे से दो बजे तक रहेगा रूट डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 07 May 2023 01:41 AM IST
बदायूं। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने शहर में रूटडायवर्जन लागू किया है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक रूटडायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस के मुताबिक अगर कार्यक्रम देर से शुरू होता है तो रूट डायवर्जन का समय भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा उझानी, कादरचौक, बिल्सी आदि स्थानों से आने वाले बड़े वाहनों को लालपुल व बाईपास पर ही रोक दिया जाएगा। छोटे वाहन जालंधरी सराय चौराहा और लोटनपुरा होते हुए राजकीय इंटर कॉलेज में खड़े होंगे। तो वहीं बरेली, बिसौली, कुंवरगांव, दातागंज, अलापुर और ककराला आदि से आने वाले वाहन रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड पर खड़े कराए जाएंगें। इस कार्यक्रम के दौरान रोडवेज बसें वर्कशॉप से खेड़ा नवादा और बाईपास होकर आएंगीं जाएंगीं। संवाद
यहां लगाए गए बैरियर
– मुख्यमंत्री की जनसभा के दौरान कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। इनमें एक बैरियर जालंधरी सराय चौराहे पर लगाया गया है। पुलिस लाइन चौराहा, जेल तिराहा, वन विभाग रोड, जेल के पीछे का रोड आदि पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा लालपुल, दातागंज तिराहा और अलापुर ककराला रोड पर भी अन्य वाहनों के आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।


