बदायूं

Budaun News: क्रांति तीर्थ ज्ञान प्रतियोगिता में समीर रहे प्रथम

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Wed, 18 Oct 2023 12:47 AM IST

अलापुर। यूथ फॉर नेशन की ओर से आयोजित क्रांति तीर्थ ज्ञान प्रतियोगिता में समीर राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित परीक्षा में 357 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि संतोष सिंह ने बताया कि क्रांति तीर्थ ज्ञान प्रतियोगिता देशभर में आयोजित की जा रही है।

मंगलवार को कराई गई प्रतियोगिता में समीर राय ने प्रथम, कुनाल सारस्वत व अनु यादव ने द्वितीय, अशोक शाक्य व मोहम्मद आसिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगाचार्य गिरधारी सिंह राठौर ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार आजाद, प्रतियोगिता समन्वयक मनोज प्रताप, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहीं। संचालन नेहा साहू व अखंड प्रताप ने किया। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button