Budaun News: स्कूल को हरे रंग के गुब्बारों, पतंगों से सजाया

मदर एथीना स्कूल में बच्चों ने कागज के फल बनाए
बदायूं। बाल मन एक ऐसी गीली माटी के समान होता है, उसे जैसा रूप दो वह उसी में ढल जाता है। इसी सोच के साथ मदर एथीना स्कूल में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्ले ग्रुप से केजी तक के बच्चों के लिए ग्रीन डे का आयोजन किया गया। जिसके तहत स्कूल को हरे रंग के गुब्बारों, पतंगों, पेड़ों आदि से सजाया गया।
बच्चे हरे रंग के आकर्षक परिधानों को पहनकर आए। कक्षा में बच्चों को हरे रंग की पहचान कराते हुए हरे रंग की विविध वस्तुओं का ज्ञान कराया गया। बच्चों ने कक्षा में रंगीन कागज से फल, हरी मिर्च, लौकी आदि बनाई। बच्चों ने कविता व कई खेलों का आनंद लिया। अंत में बच्चों को उपहार स्वरूप कागज के बने हुए मेढ़क, तोता, पेड़ आदि दिए गए।
निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि छोटे बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका उनके आसपास उपयुक्त शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और उससे परिचित कराते हुए उसका अनुभव कराना है। जिसकी छाप बच्चों के मस्तिष्क पर लंबे समय तक रहती है। संवाद