बदायूं

Budaun News: स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, महिला सभासद समेत दो घायल

Connect News 24

Scooty-bike collision, two injured including female councilor

मार्ग दुर्घटना में घायल हुई सभासद खुर्शीद बानो। संवाद

बिल्सी। दवा लेने संभल जा रहीं महिला सभासद की स्कूटी सामने से तेज गति से आ रही बाइक से भिड़ गई, जिससे सभासद और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

नगर पालिका के वार्ड संख्या 11 की सभासद खुर्शीद बानो और उनके पति हनीफ शुक्रवार की सुबह नौ बजे दवा लेने स्कूटी से संभल जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी बिजनौर-बदायूं हाईवे पर स्थित कस्बा पंवासा के पास पंहुची तो सामने से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हे इलाज के लिए संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत ठीक है। बताया जाता है कि स्कूटी सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button