बदायूं
Budaun News: आज से शुरू होगा बाल स्वास्थ्य पोषण माह का दूसरा चरण
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार से बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ महिला अस्पताल से होगा। इसका उद्घाटन डीएम मनोज कुमार करेंगे। इस माह में नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए के टीके लगाने का काम किया जाएगा।