बदायूं

Budaun News: हाईवे पर कलाकारों संग थिरके शिवभक्त

Connect News 24

Shiva devotees danced with artists on the highway

शिवभक्तों की टोली में नृत्य करते कलाकार।

– कांवड़ियों की टोलियों का बाजार में दुकानदारों ने किया सेवा-सत्कार

– शिवभक्तों की टोलियों में युवतियां और बच्चे भी रहे शामिल

संवाद न्यूज एजेेंसी

उझानी (बदायूं)। सावन में दूसरे पड़ाव की ओर बढ़ रही कांवड़ यात्रा में शनिवार को पूरे दिन शिवभक्तों में गजब का उत्साह नजर आया। बरेली और पीलीभीत जिले की टोलियों में महिलाओं की भी हिस्सेदारी रही। कलाकारों संग शिवभक्त जमकर नाचे। कांवड़ियों की टोलियों का बाजार में दुकानदारों ने सेवा सत्कार भी किया।

शनिवार तड़के कछला गंगा घाट पर हालांकि भीड़भाड़ कम रही, लेकिन शाम से फिर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा स्नान करने के बाद कांवड़ियों ने घाट पर ही पूजन कर कांवड़ की आरती की।

बरेली-मथुरा हाईवे पर कांवड़ियों की टोलियों में बरेली के अलीगंज के गांव मोहलिया निवासी शिवभक्तों में उनके परिवार की युवतियों के अलावा बच्चे भी दिखे। शिवभक्तों में उदयपाल वर्मा और रामाश्रय ने बताया कि उनकी टोली सोमवार को गुलड़िया के गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेगी।

इसके अलावा भमोरा के शिवभक्त कछला से कांवड़ लेकर निकले तो उनके साथ कलाकारों ने भजनों पर नृत्य किया। शंकर और पार्वती बने कलाकार के साथ बच्चे भी झूमते नजर आए। पीलीभीत निवासी हरीशचंद्र शर्मा अपने दोस्त के साथ डाक कांवड़ लेकर निकले। हरीशचंद्र तो कभी उनका दोस्त कांवड़ अपने कंधे पर लेकर चले।

शिवतेरस पर किया जलाभिषेक

शिवतेरस पर मंदिरों में जलाभिषेक से पहले शुक्रवार रात को गंगाघाट पर कांवड़ियों की काफी भीड़ रही। कांवड़ियों ने डुबकी लगाने के बाद यात्रा शुरू की तो बरेली मथुरा हाईवे पर रातभर बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों का अगला पड़ाव सोमवार को पूरा होगा। सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है।

शिवभक्तों की टोली में नृत्य करते कलाकार।

शिवभक्तों की टोली में नृत्य करते कलाकार।

शिवभक्तों की टोली में नृत्य करते कलाकार।

शिवभक्तों की टोली में नृत्य करते कलाकार।

शिवभक्तों की टोली में नृत्य करते कलाकार।

शिवभक्तों की टोली में नृत्य करते कलाकार।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button