बदायूं
Budaun News: मकान के विवाद में युवक को पीटा, छह नामजद
उझानी। किलाखेड़ा मोहल्ले में पैतृक मकान को लेकर परिवार के ही एक पक्ष के लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित भूरे की ओर से छोटे भाई राकेश, लीलावती, मीरा, दीपक, संगीता और कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि राकेश ने दिल्ली में स्थित एक मकान को बेच दिया। अब वह मोहल्ला स्थित मकान को बेचना चाहता है। इसका विरोध करने पर ही आरोपियों ने भूरे को घेर लिया और उसकी पिटाई की। संवाद