Budaun News: पुलिस के जाने के बाद तालाब में फिर डाली मिट्टी

ओरछी में मिट्टी डालकर पाटा जा रहा तालाब। संवाद
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे परमानंदपुर गांव में तालाब पाटने की कोशिश हुई है। बताया जा रहा है कि एक छुटभैया नेता के इशारे पर पिछले दो दिन से तालाब में मिट्टी लाकर डाली जा रही है।
इस पर गांव के तमाम लोगाें ने हंगामा कर दिया। बृहस्पतिवार को उन्होंने हंगामा कर दिया था। इससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन बाद में फिर से तालाब में लाकर मिट्टी डाली गई। इससे शुक्रवार को भी ग्रामीणों ने हंगामा किया और आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब किनारे एक मंदिर है। माफिया ने आसपास के तमाम घरों पर निशान भी लगा दिए हैं, जिससे वह तालाब पर कब्जा कर सके। ग्रामीणों ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद


