बदायूं

Budaun News: मां पर किया हमला, बेटा-बहू पर रिपोर्ट

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Sat, 25 Nov 2023 01:54 AM IST

बदायूं। सिविल लाइंस इलाके की ट्यूबवेल कॉलोनी में बेटा-बहू ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। कुछ लोगों ने उन्हें बमुश्किल से बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।

ट्यूबवेल कॉलोनी निवासी रानी देवी पत्नी स्व. रामसिंह का कहना है कि वह नलकूप विभाग में मेठ के पद पर चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। वह ट्यूबवेल कॉलोनी में अकेले रह रहीं थीं। एक अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे उनका बेटा राजेश कुमार उर्फ राजन और उसकी पत्नी अल्का उसके आवास पर आए। उन्होंने अपने खर्चे के लिए पांच हजार रुपये मांगे। रानी देवी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और बेटे से कहा कि वह हट्टा-कट्टा है, कुछ कमाता क्यों नहीं है। वह खुद ही अपना खर्चा कर सकता है।

इसी बात पर आरोपी बेटे और बहू ने उन्हें चारपाई पर गिरा दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। उनका शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के जितेंद्र, मंजूलता समेत तमाम लोग आ गए। उन्होंने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से उन्हें बचाया। महिला का कहना है कि उनका बेटा जान का दुश्मन बना हुआ है। वह काफी डरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे और बहू पर जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button