बदायूं

Budaun News: उझानी के सकरीजंगल में बुखार से किशोर की मौत

Connect News 24

Teenager dies of fever in Ujhani's Sakari Jungle

वीरेश पाल का फाइल फोटो।

– कक्षा 12वीं का छात्र था वीरेश, पहले भी जा चुकी है गांव के दो लोगों की जान

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं/उझानी। क्षेत्र के गांव सकरीजंगल में बुखार से एक किशाेर की जान चली गई। कक्षा 12वीं के छात्र किशोर का बरेली में इलाज चल रहा था। सोमवार रात उसने वहीं दम तोड़ दिया। इधर, अलापुर के गांव बिलहरी में भी बुखार का प्रकोप बना हुआ है। यहां लगभग हर घर में मरीज है।

उझानी क्षेत्र के गांव सकरीजंगल के पन्नालान का पुत्र वीरेश पाल (17) सत्योदय कॉलेज बनगवां में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, उसे कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने पहले उसे गांव और आसपास क्षेत्र के डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन कोई फायदा न होने पर वे उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। यहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई। गांव सकरीजंगल की प्रधान सबीना बेगम भी बुखार से पीड़ित हैं। उनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

सकरीजंगल में इससे पहले बुजुर्ग हसीना, किशोरी दिलवरी और बुजुर्ग सुलेमान की मौत हो चुकी है। उनके परिजनों ने भी उनकी मौत का कारण बुखार ही बताया था। तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया और लोगों के सैंपल लिए थे।

इधर, सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि किशोर की मौत के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। टीम भेजकर पता कराते हैं। यदि गांव के लोग बुखार से पीड़ित हैं तो जांच कराकर उनका उपचार कराया जाएगा।

फोटो- 9

बिलहरी में शिविर लगाकर बांटी जा रही दवाएं

अलापुर। म्याऊं ब्लॉक के गांव बिलहरी में फैला बुखार अब भी नियंत्रण में नहीं आ रहा है। गांव में लगे कैंप में दो सौ लोगों का चेकअप किया गया। इनमें से पांच लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए, जबकि एक में मलेरिया के लक्षण निकले। बिलहरी गांव पिछले दिनों बुखार से तीन लोगों की जान चली गई थी। जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय भी वहां पहुंचे थे। इसके बाद टीम ने गांव पहुंचकर लोगों की जांच की और बुखार से पीड़ित लोगों के सैंपल लिए। एमओआईसी डॉ. शुशान बनर्जी ने बताया कि गांव में कैंप लगाकर लोगों को दवा वितरण की जा रही है। शीघ्र ही बीमारी पर नियंत्रण कर लिया जाएगा। संवाद

वीरेश पाल का फाइल फोटो।

वीरेश पाल का फाइल फोटो।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button