बदायूं

Budaun News: पहला किंग्स इलेवन और दूसरा मैच सिरतौल रॉयल ने जीता

Connect News 24

The first match was won by Kings XI and the second match by Sirtaul Royal

विजेता टीम के ब़ॉबी को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को पहला मैच किंग्स इलेवन सिरतौल एवं सुपरकिंग सिरतौल के बीच खेला गया।

टॉस किंग्स इलेवन टीम के कप्तान अनुज गौड़ ने जीता। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने 111 रनों को स्कोर बनाया। इसमें विशाल ने 18, अमित ने आठ, राजा ने 13, आरिफ ने 15, कौशिक पुरी ने 25 रन बनाए। सुपर किंग्स सिरतौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहन और दुष्यंत ने एक-एक, विशाल ने तीन विकेट लिए।

112 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सुपरकिंग टीम 74 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार किंग्स इलेवन टीम को 37 रन से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर विशाल को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसके बाद दूसरा मैच सिरतौल रॉयल और सिरतौल ज्वाइंट्स के बीच खेला गया। इसमें सिरतौल रॉयल के कप्तान प्रियांशु रावल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते टीम ने 94 रन का स्कोर बनाया। इसमें प्रियांशु ने 14, सादिक ने चार, समीर ने 10, प्रियांशु गुप्ता ने छह, बॉबी ने 24 रन बनाए। वहीं सिरतौल ज्वाइंट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने दो, प्रदुमन ने एक, ऋतिक ने दो विकेट लिए। 95 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी सिरतौल ज्वाइंट्स की टीम 72 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।

इसमें सिरतौल ज्वाइंट्स के कप्तान पुनीत उपाध्याय ने 27, सुमित ने 12, फाजिल ने छह रन बनाए। इस प्रकार सिरतौल रॉयल ने 22 रन से मैच जीत लिया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी बॉबी मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस मौके पर आयोजक नेत्रपाल गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, वीरेश सिंह, मोहित सिंह, तिलकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

साहबगंज क्लब ने छह विकेट से जीता उद्घाटन मैच

बिल्सी। मुजरिया रोड स्थित रंजना अस्पताल के निकट मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच साहबगंज क्रिकेट क्लब और बिल्सी सुपर किंग के बीच खेला गया। इसमें साहबगंज क्रिकेट कल्ब के कप्तान मोनिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बिल्सी सुपर किंग्स ने पहले खेलते हुए 12 ओवरों में 92 रन का स्कोर बनाया। 93 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी साहबगंज क्रिकेट क्लब की टीम से आफताब ने 53, मोनिस ने 21, फरमान ने 10, मनी ने 10 रन बनाए और मात्र आठ ओवर में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच सुजा को दिया गया।

इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी दीपक चौहान ने फीता काट कर किया। इस मौके पर डब्ल्यू ठाकुर, राहुल वार्ष्णेय, नूरे आलम, अनीस, अकरम, अनिल, बिक्की सागर, इकरार, मोहित फौजी, आफताब, निर्दोष, मिंटू सागर आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button