बदायूं

Budaun News: तीन साल के बच्चे का रिश्तेदार ने किया अपहरण

Connect News 24

Three-year-old child kidnapped by relative

अपनी मां के साथ बच्चा। संवाद

– शहर की पुरानी चुंगी से बालक बरामद, आरोपी पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

सैदपुर/वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव अमरौली से एक रिश्तेदार तीन साल के बच्चे को अपहरण करके ले गया। जब देर शाम तक उसका पता नहीं चला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से बच्चा बरामद कर लिया और आरोपी को पकड़ लिया।

ग्राम अमरौली निवासी विपिन कुमार सिंह के घर मंगलवार सुबह दूर का रिश्तेदार मुन्ना सिंह आया था। बताते हैं कि मुन्ना सिंह बरेली के मीरगंज का रहने वाला है। मंगलवार दोपहर आरोपी मुन्ना सिंह विपिन के तीन साल के बेटे हार्दिक को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और फिर लौटकर नहीं आया। काफी देर बाद परिवार वालों ने उसका मोबाइल नंबर लगाया तो वह फोन बंद था। इससे परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने मंगलवार शाम करीब सात बजे इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इससे पुलिस भी तुरंत बच्चे की खोजबीन में लग गई।

थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। फिर सर्विलांस टीम की मदद से आरोपी को ट्रेस कराया। आरोपी मुन्ना सिंह की लास्ट लोकेशन बदायूं के पुरानी चुंगी के नजदीक निकली। इससे थाना पुलिस रात करीब 9:30 बजे वहां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को नशे की हालत में पकड़ लिया। बच्चे को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बालक को उसके परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button