Budaun News: बेटिकट यात्रा कराई, समाप्त हो सकती है चालक-परिचालक की संविदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:48 AM IST
बदायूं। कादरचौक इलाके में बस में बिना टिकट यात्रियों को ले जाने वाले चालक और परिचालक को नोटिस जारी किया गया है। अभी उनका जवाब नहीं आया है। सोमवार को जवाब आने के बाद उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
शनिवार को कादरचौक इलाके में एआरएम धणेेंद्र कुमार चौबे और बरेली की टीम रोडवेज बसों की जांच कर रही थी। इस दौरान उन्होंने कादरचौक के नजदीक बदायूं डिपो की रोडवेज बस को रोका।उसमें 51 सवारियां थीं लेकिन सात यात्रियों के पास टिकट नहीं थे। इस बस पर चालक पुष्पेंद्र और परिचालक अभिषेक पांडेय मौजूद थे। टीम ने दोनों से उसका कारण पूछा लेकिन वह कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। टीम ने उस समय बस को जाने दिया। शनिवार शाम को ही चालक और परिचालक को नोटिस दे दिया गया था।
एआरएम धणेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि अगर उनके पास वास्तव में ठोस जवाब होगा तो शायद उनकी नौकरी नहीं जाएगी। अन्यथा उनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।