बदायूं

Budaun News: खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 18 मई को आएगी मशाल रैली

Connect News 24

Torch rally will come on May 18 to encourage players

कलक्ट्रेट में मशाल रैली को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

– शहर के अलग-अलग मार्गों से गुजरेगी रैली, भाग लेंगी छात्राएं

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। जिले में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 18 मई को मशाल रैली आ रही है। इसमें कई स्कूल-कॉलेजों की छात्राएं और खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए डीएम मनोज कुमार ने बताया कि रैली 18 मई को रात साढ़े नौ बजे अलीगढ़ से बदायूं पहुंचेगी।रैली अगले दिन सुबह इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान से शुरू होकर लालपुल से होकर मथुरिया चौक, धर्मशाला, परशुराम चौक से होते हुए पुलिस लाइन मैदान में खत्म होगी। इस दौरान कई माध्यमिक स्कूलों और महाविद्यालयों की करीब 400 छात्राएं प्रतिभाग करेंगीं।

अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे प्रशिक्षण संस्थान डायट परिसर के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। सीडीओ केशव कुमार ने बताया कि प्रदेश में मशाल रैली का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच मई को लखनऊ में किया है। प्रदेश के चार स्थानों पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन हो रहा है, जिसमें लखनऊ, वाराणसी, गौतमबुद्धनगर और गोरखपुर शामिल हैं। एक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित होगा। चार मशाल रैली लखनऊ से शुरू होकर 24 मई को कई जगह होती हुई लखनऊ पहुंचेगी। इसमें कई जिलों के युवा भाग लेंगे। फिर 25 मई से तीन जून तक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगीं। इस दौरान एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button