बदायूं

Budaun News: 220 शिक्षकों का स्थानांतरण आदेश निरस्त

Connect News 24

शासन के निर्देश पर बीएसए ने दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेेंसी

बदायूं। अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत जिले से 459 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तबादले के लिए आवेदन किया था। इसमें से 220 का नाम स्थानांतरण सूची में आ गया था, लेकिन शासन के निर्देश पर इनके तबादला आदेश निरस्त कर दिया गया है।

शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को शुरू किया गया। इसके तहत जिले से 1388 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आवेदन किया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पात्र लोगों के नाम शासन को भेज दिए थे। शासन ने उनमें छंटनी करते हुए 459 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची बीएसए को वापस भेजी।

जिसके बाद शासन की गाइड लाइन के अनुसार शिक्षकों के अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें पदमुक्त करना शुरू कर दिया। इस बीच शासन ने आदेश दिए कि अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में अगर ‘69000 शिक्षक भर्ती’ के दौरान जिले में आए शिक्षकों ने भी आवेदन किया है तो उनका स्थानांतरण न किया जाए।

आदेश मिलने के बाद में बीएसए ने अंतर जनपदीय स्थानांतरण प्रकिया में आवेदन करने वाले 220 शिक्षकों का स्थानांतरण रद्द कर दिया है। जबकि 125 शिक्षकों को पदमुक्त किया जा चुका है। बाकी की जांच चल रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button