बदायूं
Budaun News: पशु वध करने पर दो और युवक गिरफ्तार
उझानी। संरक्षित प्रजाति का पशु चोरी करके उसका वध किए जाने के मामले में फरार दो युवकों को पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
पशु गद्दीटोला मोहल्ला निवासी प्रेम कुमार का था। जिसे चोरी कर लिया गया था। रात में ही उसका वध करके उसके अवशेष सड़क किनारे फेंक दिए गए। इस मामले में पुलिस ने बुंदा और उसकी पत्नी सोनी को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बहादुरगंज मोहल्ला निवासी शाकिर और कांशीराम आवासीय काॅलोनी निवासी मोहम्मद आलम भाग गया था। अब आलम और शाकिर को भी निरीक्षक मोना सिंह समेत पुलिस कर्मियों ने बृहस्पतिवार सुबह बाइपास से दबोच लिया। संवाद