बदायूं
Budaun News: महिला का बनाया वीडियो, शिकायत करने पर मारपीट
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र की एक महिला ने छेड़खानी और मारपीट के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि वह अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थी। तभी रवि दीवार पर चढ़कर उसका वीडियो बनाने लगा। वीडियो बनाते हुए उसकी देवरानी ने देख लिया। जब उससे वीडियो बनाने को मना किया तो आरोपी ने गालीगलौज की और भाग गया।
बाद में महिला पति साथ आरोपी के घर पहुंची। वहां भी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया। उससे छेड़खानी और मारपीट की। महिला का कहना है कि यह मामना नौ अगस्त की सुबह का है। थाना पुलिस ने उसकी तहरीर पर आरोपी रवि, मुखराम और किरुट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संवाद