बदायूं

Budaun News: प्राइवेट अस्पताल में टेक्नीशियन का ऑपरेशन करते वीडियो वायरल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST

बदायूं। जिले के प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की लगातार मौत हो रही हैं। इसका मुख्य कारण है कि अस्पताल में सर्जन नहीं बल्कि टेक्नीशियन ऑपरेशन कर रहे हैं। सोमवार को ऐसा ही एक प्राइवेट अस्पताल का वीडियो वायरल हुआ। अस्पताल की ओटी में एक मरीज का ऑपरेशन टेक्नीशियन करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, शहर से लेकर देहात तक गली-मोहल्लों में प्राइवेट नर्सिंग होम व अस्पताल खोल रखे हैं। इन प्राइवेट अस्पतालों में अगर प्रसव या फिर किसी अन्य ऑपरेशन कराने के लिए मरीज भर्ती होता है तो बरेली का एक टेक्नीशियन यहां सर्जन बनकर लग्जरी कार से आ जाता है और ऑपरेशन कर अपनी फीस लेकर चला जाता है। शहर के अलावा बिल्सी, सैदपुर, वजीरगंज, इस्लामनगर आदि कस्बों में ऑपरेशन करते देखे जा सकते हैं। नर्सिंग होम संचालक ने वीडियो एडिट कर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि वीडियो देखा है। मामले में जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी। इस तरह का खेल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button