बदायूं

Budaun News: एसडीएम ने छापा मारा तो दुकानें बंद कर भागे खाद-बीज व्यापारी

Connect News 24

When SDM raided, fertilizer and seed traders closed their shops and ran away.

म्याऊं में बीज की दुकान पर चैकिंग करते एसडीएम व कृर्षी अ​धिकारी। संवाद

बदायूं। खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर शनिवार को दातागंज एसडीएम ने कृषि अधिकारी के साथ खाद-बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान छह व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जिले में खाद की कालाबाजारी की लगातार शिकायतें मिल रही है। भाकियू भी इसे लेकर मुखर है। पिछले दिनों डीएम के निर्देश पर सभी एसडीएम ने एक साथ जिले भर में छापे मारे थे। तब न केवल खाद की कालाबाजारी होने की पुष्टि हुई थी बल्कि स्टॉक में गड़बड़ी समेत तमाम अनियमितताएं मिली थी। शनिवार को एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार ने कृषि अधिकारी डीके सिंह के साथ खाद-बीज की दुकानों का निरीक्षण किया।

इस दौरान अलापुर, म्याऊ, हजरतपुर, बक्सेना, डहरपुर, गुलड़िया की 26 दुकानों पर छापे मारे गए। चेक किया गया। अधिकारियों ने दुकानों से कीटनाशक आदि के 16 नमूने लिए। छह व्यापारी अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। इस पर कृषि अधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button