बदायूं

Budaun News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

Updated Tue, 18 Jul 2023 01:44 AM IST

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सिरसा दबरई में पार्वती (22) पत्नी सत्यवीर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके भाई उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधरपुर निवासी सुमित ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

सुमित का कहना है कि नौ मई] 2022 को उसकी बहन की शादी हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्ति दहेज के लिए पार्वती के साथ मारपीट कर रहे थे। वह एक लाख रुपये और सोने की चेन मांग कर रहे थे। सोमवार को उसके बहनोई सत्यवीर ने कॉल करके बताया कि पार्वती की मौत हो गई। सूचना पर वह सिरसा दबरई पहुंच गए। उस दौरान उसका शव घर के बरामदे में रखा था।

सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button