बदायूं

Budaun News: शर्मिंदगी के कारण गांव छोड़ने को मजबूर हुआ युवक

Connect News 24

कुवरगांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी को गांव में काला मुंह करने के बाद जूतों की माला डालकर घुमाया था। इस दौरान प्रेमिका से भी उसको पिटवाया था। काफी देर तक उसकी जूता-चप्पलों से पिटाई की गई। अब युवक सदमे में है और गांव छोड़ने को मजबूर है।

रविवार को युवक को गांव में काला मुंह कर जूतों की माला पहनाकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को युवक पूरे दिन घर में ही रहा। वह शर्मिंदगी की वजह से घर से बाहर नहीं निकला।

इस घटना के बाद से युवक के माता-पिता भी कहीं चले गए। सोमवार देर शाम को बताया गया कि युवक भी कहीं चला गया। गांव के लोग कह रहे थे कि इतनी बेइज्जती के बाद गांव में कैसे रुका जा सकता था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button