बदायूं

Budaun News: युवक का डंडे से सिर फोड़ा, रुपये छीनने का आरोप

Connect News 24

उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला दौलत निवासी सुरेंद्र तोमर ने गांव के ही दो लोगों पर डंडा मारकर सिर फोड़ देने और नकदी-मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाया है।

सुरेंद्र बरेली में नौकरी करते हैं। वह शुक्रवार देर शाम बाइक से घर आ रहे थे तभी गांव के पास दो लोगों ने घेर लिया। देर रात में ही सुरेंद्र ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने आरोपियों से किसी तरह की रंजिश होने से भी इन्कार किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने मामला आपसी कहासुनी का बताया है। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button