बदायूं

Budaun News: फाइनेंस कंपनी मालिक के रुपये देने से इनकार करने पर युवक ने दी जान

Connect News 24

Young man commits suicide after finance company owner refuses to give him money

चित्रांश नगर में शव रखकर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाते इंस्पेक्टर। संवाद

बदायूं। फाइनेंस कंपनी मालिक के जमा की गई राशि देने से इनकार करने पर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में गुस्साए परिवार वालों ने कंपनी मालिक के घर के सामने मृतक का शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिवार वालों को समझाने की कोशिश की पर वे कंपनी मालिक को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़े रहे।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के चित्रांशनगर के रहने वाले एक व्यक्ति की शहर में फाइनेंस कंपनी है। इसमें सैकड़ों लोगों के खाते खोलकर करोड़ों रुपये जमा कराने के बाद हड़पने का आरोप है। पूर्व में भी कंपनी मालिक पर कई एफआईआर दर्ज कराई जा चुकीं हैं।

आरोप है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा सराय निवासी पप्पू (40) के अलावा मोहल्ले के दो से ढाई सौ लोगों का करोड़ों रुपया कंपनी मालिक दबाए बैठा था। पप्पू शनिवार को रुपये मांगने कंपनी मालिक के घर पहुंचा।

परिवार के लोगों का आरोप है कि कंपनी के मालिक ने रुपये देने से इनकार कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर पप्पू ने घर आकर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बाद में परिवार वाले उसके शव को लेकर कंपनी मालिक के घर पहुंचे। भीड़ देखकर कंपनी मालिक के घर वालों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। परिवार के लोग रुपये वापस करने की मांग को लेकर मौके पर डटे रहे।

शराब पिलाकर प्लाॅट का बैनामा कराने का भी आरोप

मृतक के परिजनों का यह भी आरोप है कि कंपनी मालिक ने शराब पिलाकर पप्पू के 400 गज के प्लॉट का भी अपने नाम बैनामा करा लिया। इस आशय की शिकायत की गई तो उसने धमकी दी।

पप्पू के परिवार के लोगों से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है लेकिन वे किसी बात को मानने के लिए तैयार नहीं है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सीओ उझानी शक्ति सिंह परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

– गौरव विश्नोई, इंस्पेक्टर, थाना सिविल लाइंस


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button