बदायूं

Budaun News: ग्रुप में पैसा लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी

Connect News 24

बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में ग्रुप में पैसा लगाने के नाम पर करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस पर ग्राम जखौलिया निवासी अमित कुमार ने नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

ग्राम जखौलिया निवासी अमित कुमार का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2016 में सैदपुर के सर सैयद डिग्री कॉलेज से बीए किया था। उसी दौरान उसकी सैदपुर के रहने वाले शहबाज खां, सैम रजा, फाइक खां, सैफ खां, सुरसेना निवासी फजल खां, लक्ष्मीपुर निवासी फरमूद खां से जान पहचान हो गई थी। ये लोग मुंबई में फल का कारोबार करते थे।

उन्होंने बताया कि मुंबई निवासी सलमान कपाड़िया एक मोटर ट्रेनिंग स्कूल चलाते हैं। यह उनका पुस्तैनी काम है। वह देश विदेश के ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा देते हैं। वहां तुम्हारे भाई को लगवा देंगे। इस विश्वास पर उन्होंने अपने भाई विश्वजीत सिंह को मुंबई भेज दिया। उन्हें बताया गया कि 25 हजार रुपये माह मिलेंगे। हर साल पांच सौ रुपये की बढ़ोतरी होगी। वह काफी समय तक मुंबई में रहा।

इस दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हाेंने एक ग्रुप बनाया है। अगर उसमें पैसा लगाओगे को अच्छा मुनाफा होगा। पहले उसने 30 हजार रुपये लगाए। बाद में उनके बहनोई और कई रिश्तेदारों ने 14.71 लाख और उसने 15.70 लाख रुपये आरोपियाें द्रारा बताए गए रफीक और इब्राहिम के खाते में जमा कर दिए। जब काफी समय तक उन्होंने रुपये नहीं दिए, तो उन्होंने सभी नौ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button