Schools

​UGC NET परीक्षा की Answer Key जारी, डायरेक्ट लिंक की मदद से करें चेक

Connect News 24

UGC NET Answer Key 2023: जो उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जून माह में आयोजित यूजीसी नेट एग्जाम 2023 में शामिल हुए थे, उनके लिए अच्छी खबर है. एनटीए ने इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी हैं. जिसे परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा उम्मीदवार आंसर की यहां बताए गए स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक के जरिए भी चेक कर सकते हैं.

यूजीसी नेट जून 2023 एग्जाम में 6,39,069 उम्मीदवार शामिल हुए थे. परीक्षा के लिए देश भर के 181 शहरों में 18 पालियों में 09 दिनों तक दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहला चरण 13 जून से 17 जून, 2023 तक आयोजित किया गया था, दूसरा चरण 19 जून से 22 जून, 2023 तक आयोजित किया गया था। उम्मीदवारों के पास प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका है. उम्मीदवार इन आंसर की पर 08 जुलाई तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. जो उम्मीदवार इन आंसर की से असंतुष्ट हैं वह प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान कर आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं. शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन मोड़ में कर सकते हैं.

UGC NET Answer Key 2023: यूजीसी नेट 2023 एग्जाम की उत्तर कुंजी ऐसे करें डाउनलोड

  • स्टेप 1: आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट उत्तर कुंजी 2023 लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: इसके बाद अभ्यर्थी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार की आंसर की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी.
  • स्टेप 5: इसके बाद उम्मीदवार आंसर की चेक करें और पेज को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 6: आखिरी में उम्मीदवार आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें.

डायरेक्ट लिंक की मदद से करें चेक

यह भी पढ़ें- ​Railway Bharti 2023: 700 से ज्यादा पद पर रेलवे में होगी भर्ती, आखिरी तारीख बेहद करीब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button