Schools

CSIR UGC NET की फाइनल आंसर-की जारी, इन आसान स्टेप्स से फटाफट कर लें डाउनलोड, ये रहा लिंक

Connect News 24

CSIR UGC NET 2023 Final Answer Key Released: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीएसआईआर नेट परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर-की रिलीज कर दी है. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने परीक्षा दी हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीएन ने दिसंबर 2022 और जून 2023 की फाइनल आंसर-की रिलीज की है. इसे देखने के लिए कैंडिडेट्स को सीएसआईआर यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – csirnet.nta.nic.in.

इस डेट पर आयी थी प्रोविजनल आंसर-की

बता दें कि ज्वॉइंट सीएसआईआर – यूजीसी नेट दिंसबर 2022 और जून 2023 की प्रोविजनल आंसर-की 14 जून के दिन रिलीज की गई थी. इस पर 16 जून तक आपत्ति मांगी गयी थी और ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की रिलीज की गई है.

फाइनल आंसर-की रिलीज होने के बाद अब कैंडिडेट्स को रिजल्ट का इंतजार है. ये इंतजार भी जल्द ही पूरा होगा. लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें.

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी csirnet.nta.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – ‘Post challenge Answer Key – Joint CSIR-UGC NET December 2022-June 2023′.
  • ऐस करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालने होंगे.
  • लॉगिन डिटेल डालें और सबमिट कर दें. इतना करते ही फाइनल आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी.
  • यहां से इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट निकाल लें.
  • ये हार्डकॉपी आगे आपके काम आ सकती है.
  • परीक्षा से संबंधित की भी अपडेट जैसे रिजल्ट के विषय में जानकारी पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें. यहां से आपको सभी जानकारियां मिल जाएंगी.

सीएसआईआर यूजीसी नेट की फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें

यह भी पढ़ें: जज और वकील ही नहीं लॉ में करियर देता है ये पद पाने का मौका 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button