पीलीभीत

पीलीभीत में डिप्टी सीएम का रोड शो कल: ड्रमंड कॉलेज के मैदान में भरा पानी, अब पुलिस लाइन में बनेगा हेलीपैड

Connect News 24

Deputy CM Keshav Prasad Maurya roadshow in Pilibhit on Monday

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को पीलीभीत जिले में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री पहले बीसलपुर, इसके बाद शहर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। उनके हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए रविवार को अधिकारियों ने ड्रमंड इंटर कॉलेज के मैदान का निरीक्षण किया। मैदान में पानी भरा हुआ है। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद अब हेलीपैड पुलिस लाइन में बनना तय हुआ है।

तीन दिन पहले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पूरनपुर आए थे। अब निकाय चुनाव में जातिगत आंकड़ों को साधने के लिए सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य आ रहे हैं। पहले वह बीसलपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करेंगे। इसके बाद पीलीभीत शहर आएंगे। यहां वह छतरी चौराहे से रोड शो करेंगे। रोड शो के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत झोंक दी है। 

UP Nikay Chunav: छह साल में दंगामुक्त हुआ यूपी, उत्सव-महोत्सव का बना प्रदेश; बरेली में बोले सीएम योगी

भाजपा के कई नेता एक दिन पहले से ही यहां पहुंच गए हैं। डिप्टी सीएम के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाने के लिए ड्रमंड इंटर कॉलेज के मैदान को चुना गया था। इसके लिए रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, एसडीएम सदर देवेन्द्र सिंह, सीओ सिटी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग उदय नरायन के साथ जाकर मैदान को देखा। 

मैदान में नमी के साथ ही पानी भरा पाया गया। इस लिहाज से हेलीपैड बनाना उचित नहीं माना गया। अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद अब हेलीपैड पुलिस लाइन में बनाया जा रहा है। एसडीएम सदर ने बताया हेलीपैड को लेकर निरीक्षण किया गया था। मैदान में पानी भरा होने के कारण अब यहां हेलीपैड नहीं बनाया जाएगा।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button