बदायूं

युवा शक्ति मेहनत के दम पर अपनी प्रतिभा निखारें : डीएम

Connect News 24

Youth power enhance their talent on the basis of hard work: DM

इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

– शहर में निकाली गई मशाल रैली, शुभंकर बारहसिंघा रहा आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। डीएम मनोज कुमार ने इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से मशाल रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के शहर के प्रमुख रोड पर होती हुई निकाली गई, जिसका जगह-जगह पर स्वागत किया गया। मशाल रैली में आकर्षण का केंद्र शुभंकर बारहसिंघा रहा। अधिकारियों से लेकर युवाओं ने उसके साथ फोटो लिए।

मशाल रैली अलीगढ़ से चलकर बृहस्पतिवार रात बदायूं पहुंची थी। शुक्रवार सुबह हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल की भावना जागृत करना है। साथ ही यह संदेश देना है कि वह भी अपनी मेहनत के दम पर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और प्रदेश में ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन प्रदेश के गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी व गौतमबुद्धनगर में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त नई दिल्ली में भी एक कार्यक्रम किया जा रहा है।

एसएसपी ओपी सिंह, एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, सीडीओ केशव कुमार, क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया ने भी बच्चों का हौसला बढ़ाया और खेलों के प्रति प्रेरित किया। मशाल रैली इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान से प्रारंभ होकर लालपुल, मथुरिया चौक, परशुराम चौक व भामाशाह चौराहा से होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड पर समाप्त हुई।

ब्लूमिंगडेल स्कूल में मशाल के साथ आए जिला क्रीड़ाधिकारी अमित रिछारिया, जिला ओलंपिक संघ के सचिव मधुकर मिश्र व हॉकी कोच आबोद अली ने बच्चों को खेलों में भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता, श्वेता मेहंदीरत्ता व प्रधानाचार्या शोभा फ़्रांसिस मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सैफउद्दीन ने किया।

इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से मशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते डीएम मनोज कुमार। संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button