शाहजहाँपुर

Eid Milad-Un-Nabi: शाहजहांपुर में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, जश्न में डूबे लोग, सड़कों पर दिखा सैलाब

Connect News 24

Procession e Mohammadi take out with great pomp on Eid Milad Un Nabi in Shahjahanpur

जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुए हजारों लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में दावत-ए-इस्लामी की ओर से बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) के मौके पर बृहस्पतिवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। जुलूस में हजारों लोग शामिल हुए। जुलूस-ए-मोहम्मदी में मजहबी झंडे के साथ लोगों ने शान से तिरंगा लहराया। 

बृहस्पतिवार सुबह स्टेशन वाली नूरी मस्जिद से शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। जुलूस में सबसे आगे मंडलीय निगरा गुफरान अत्तारी चल रहे थे। हजारों लोग पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल के नारे लगाते हुए चल रहे थे। 

जुलूस अशफ़ाक़ नगर चौकी होते हुए निगोही रोड, दिलाजाक होते हुए पुवायां रोड से रोडवेज बस स्टैंड से होकर लाल इमली होते हुए आगे की तरफ कूच कर गया। घंटाघर के पास कटहल वाली मस्जिद के पास जुलूस का समापन दुआ के बाद किया गया। 

सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस के अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। जुलूस के चलते रूट डायवर्जन होने से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई है। घंटाघर, लाल इमली, रोडवेज, अंजान चौकी से अंटा चौराहा समेत कई मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button