Uncategorized
Trending

केसीएमटी कैंपस 2 में हुआ फेयरवेल का आयोजन

पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 में बीएड के छात्रों को दी गई विदाई

Connect News 24

पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट, के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-2 , में ‘ समावर्तन- फेएर दी वेल ‘ कार्यक्रम में बी॰एड॰ द्वित्तिय वर्ष के छात्रों को विदाई दी गयी।

प्राचार्या डॉ॰ प्रवीण रस्तोगी ने सभी छात्रों को तिलक लगाकर भावी जीवन के लिए आशीर्वाद दिया ।तत्पश्चात् माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।

प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने सीन्यर्ज़ की मिमिक्रि करके सबको खूब हंसाया , साथ ही अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में छात्रों को टाइटल्ज़ भी दिए गए।

अभिषेक कुमार तथा दिव्या भोजवानी को मिस्टर और मिस फ़ेर्वेल का ताज पहनाया गया , तथा संदीप सिंह एवं आस्था यादव रनर अप रहे ।के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के MD डॉ॰ विनय खंडेलवाल ने सभी जाने वाले छात्र – छात्राओं को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलवायी तथा छात्रों एक आदर्श शिक्षक बनने हेतु अभिप्रेरित किया ।

जाते हुए सभी छात्र अत्यंत भावुक हो गए , तथा सदा महाविद्यालय और शिक्षकों के सम्पर्क में रहने का प्रण लिया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक निदेशक मेजर सुशील कुमार सक्सेना , प्राचार्या डॉ॰ प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ॰ रविजीत सिंह, डॉ॰ संजीव शर्मा , वेद प्रकाश शर्मा , प्राची पाठक तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button