सिर्फ तीन प्रतिशत ब्याज पर सहकारी बैंक से लोन लें किसान : डीपीएस राठौर

प्रबन्ध समिति की बैठक लेते सहकारी बैंक के सभापति डीपीएस राठौर। संवाद
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की बैठक बैंक मुख्यालय स्थित अटल सभागार में हुई। अध्यक्ष डीपीएस राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंक शाखाओं को इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने, अनुबंधित वाहनों के नवीनीकरण, बैंक के शस्त्रों की मरम्मत, मीटिंग हाॅल के निर्माण के प्राकलन, शाखाओं के स्थान शिफ्टिंग विनियोजित धनराशि का अनुमोदन, जैम पोर्टल से टाइपिस्ट व सुरक्षा गार्ड लेने, फसली ऋण की सीमा बढ़ाने, लोक अदालत में हुए समझौते समेत आदि विषय सर्वसम्मति से पास कर दिए गए। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा कि हमारी बैंक किसानों को बिना किसी फाइल चार्ज के सबसे कम तीन प्रतिशत ब्याज पर लोन देकर सहूलियत दे रही है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पैक्सफेड के उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने सदस्यता अभियान की सराहना की। इस दौरान मुख्य कार्य पालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी, एआर को-ऑपरेटिव प्रवीण कुमार, उपाध्यक्ष अजय प्रजापति, संचालक डॉ. रमाकांत दीक्षित, दिव्यांश कोविद सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, रोशनी देवी, संदीप गंगवार, उप महाप्रबंधक एसपी त्रिपाठी, राजेश कुशवाहा, ब्रजेश मिश्रा, आकाश मैसी, ओमवीर सिंह यादव, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

