ईश्वर की महिमा अनंत है : जितेंद्र

तिलहर आर्य समाज में यज्ञ करते श्रद्धालु। संवाद
तिलहर। आर्य समाज में रविवार को गोष्ठी में हुई। इसमें आचार्य जितेंद्र आर्य ने कहा कि ईश्वर की महिमा अनंत है। उसकी महिमा को विरले ही जान पाते हैं। वह दुष्टों का संहारक और न्यायाधीश है।
पं. उदित आर्य ने यज्ञ की महिमा का बखान किया। कहा कि यज्ञ सर्वश्रेष्ठ कर्म है। यज्ञ से जहां वातावरण का प्रदूषण समाप्त होता है, वहीं यज्ञ देवताओं को भी प्रिय है। प्रधान वेद प्रकाश आर्य ने महर्षि दयानंद रचित पुस्तक सत्यार्थ प्रकाश और ऋग्वेद आदि भाष्य भूमिका को पढ़कर सुनाया। इस मौके पर दासीराम आर्य, रविंद्र गुप्त, लोकेश कुमार, आदित्य श्रीवास्तव, अमित कुमार शर्मा, विनोद आर्य, दुर्लभ आर्य, हर्ष, रिद्धि, विष्णु मौर्य, अमित मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद