Uncategorized
Trending

पिता दिवस पर सभी पिताओं को बधाई संदेश

Connect News 24

पी॰जे॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ में पिता दिवस एक अलग ही अन्दाज़ में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर महाविद्यालय की ओर से सभी छात्र छात्राओं को उनके पिता के लिए एक सुंदर बधाई कार्ड तथा प्रचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी द्वारा लिखा एक पत्र दिया गया।

 

छात्र छात्राओं ने वह पत्र तथा कार्ड अपने पिता को देते हुए उन्हें पिता दिवस की शुभकामनाएँ दीं, तथा ऐसा करते हुए अपने फ़ोटो महाविद्यालय के पेज पर साँझा किए।

अनेक पिताओं ने प्राचार्या को फ़ोन करके उनको उनके इस प्रयास हेतु आभार व्यक्त किया। अभिभावकों का कहना है कि भावुक कर देने वाला ऐसा अनूठा प्रयास उन्होंने सिर्फ़ पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट में ही देखा है। सभी अभिभावकों ने महाविद्यालय की भूरी भूरी प्रशंसा की ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button