Uncategorized
Trending

केसीएमटी कैंपस – 2 द्वारा फरीदपुर स्थित किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज में हरियाली तीज का आयोजन |

पी.जी.आई. ऑफ़ मैनेजमेंट  द्वारा फरीदपुर स्थित किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज में हरियाली तीज का आयोजन |

Connect News 24

पी.जी.आई. ऑफ मैनेजमेंट के B.Ed विभाग के नेतृत्व में फरीदपुर में स्थित किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में हरियाली तीज पर शानदार कार्यक्रम ‘ग्रीन बैंगल्स, का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बरेली शहर की जानी मानी हस्ती डॉ नीलिमा गौड़ जी रहीं ।

मुख्य अतिथि महोदया ने फैशन , मेकअप एवं हेल्थ पर टिप्स देकर छात्राओं का मन मोह लिया व छात्राओं की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया ।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन का चुनाव रहा । सभी शिक्षिकाओं ने तीज क्वीन प्रतियोगिता में बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया व अपने -अपने जलवे बिखेरकर सभी का दिल जीत लिया ।

इसके अतिरिक्त छात्राओं हेतु मेहँदी प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

जिसमें मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालिनी गुप्ता , द्वितीय स्थान राधा व तृतीय स्थान गुलशन एवं सांत्वना स्थान अलशिफा और कशिश ने प्राप्त किया ; वहीं दूसरी ओर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा यादव , द्वितीय स्थान प्राची व तृतीय स्थान सान्या गुप्ता एवं सांत्वना स्थान पवित्रा और निशा ने प्राप्त किया ।

तीज क्वीन का ताज किशोर चंद कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका भूमिका उपाध्याय के सर पर सजा । कार्यक्रम के अंत में इन सभी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत कर , सभी का उत्साहवर्धन किया गया। सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा । सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया ।

के सी एम टी कैंपस-2 की प्राचार्या डॉ प्रवीण रस्तोगी जी ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया तथा सभी को हरियाली तीज की शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम का कुशल संचालन रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय से एम.एड. इंटर्नशिप पर आई कीर्ति व प्रज्ञा ने किया । कार्यक्रम में समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button