Uncategorized
Trending

हार्टमैन के पूर्व छात्रों ने री यूनियन में बितायी एक यादगार शाम

गीत-संगीत से सजी शाम

Connect News 24

हार्टमैन कॉलेज के 1998 बैच के छात्रों ने 24 दिसम्बर , 2023, को अपने पुनर्मिलन यानी री यूनियन से यादगार बना लिया । बरेली में होटल रैडीसन में आयोजित कार्यक्रम में बैंगलोर, उत्तराखंड, गुड़गाँव, पुणे, अमरीका इत्यादि देश – विदेश से इस रीयून्यन के किए विशेष रूप से आए इन पुरातन छात्रों के लिए यह शाम सुनहरी यादों से भरी वो शाम बन गयी जिसे सदा के लिए स्मृतियों में संजोकर रखा जाएगा ।


इस रीयून्यन में , अपने – अपने क्षेत्रों में ऊँचे मुक़ाम हांसिल कर चुके हार्टमैन कॉलेज के 1998 बैच के पुराने छात्रों ने एक दूसरे से मिलकर अपनी सफलताओं तथा अपने द्वारा किए गए प्रयासों और कार्यों को साँझा किया । वर्तमान में ये सभी छात्र प्रसिद्ध डॉक्टर, इंजीनियर, सफल व्यवसायी , प्रोफ़ेस्सर , आर्किटेक्ट इत्यादि के रूप में विख्यात हैं । सभी पूर्व छात्र हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे से गले मिले, अपनी क्लास की बातें , और शिक्षकों से खाई डाँटे भी याद कीं । कभी ठहाके लगे तो कभी आँखे भर आयीं ।


सभी छात्रों ने अपनी उपलब्धियों का श्रेय अपने शिक्षकों को देकर उनका धन्यवाद दिया। गीत – संगीत से सजी इस शाम
को सभी के जोश और उत्साह ने और भी खूबसूरत बना दिया । कार्यक्रम में इन पूर्व छात्रों के परिवार जन भी सम्मिलित हुए ।
देर रात तक चले इस कार्यक्रम के बाद सभी पूर्व छात्र एक दूसरे से फिर मिलने का वादा करके विदा हुए ।
कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से

प्रसिद्ध ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सौरभ गोयल , के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप ऑफ़ इंस्टिट्युशन्स के प्रबन्ध निदेशक डॉ. विनय खण्डेलवाल, वैश्य मार्बल से गौरव सरन, जसोरिया इलेक्ट्रिकल से प्रतीक जसोरिया, मिसेज़ UAE फ़ेम सुगंधा सक्सेना, गीतांजली अरोड़ा , अंकुर अग्रवाल, शिवांशु अग्रवाल ने मुख्य भूमिका निभायी ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button