खंडेलवाल कॉलेज बरेली में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस को उल्लासपूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि हिंदी के प्रतिष्ठित कवि व साहित्यकार डॉ0 राजेश गौड , महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ0 विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ0 आर0के0सिंह व प्रशासनिक अधिकारी डॉ0 राकेश चतुर्वेदी जी के द्वारा मां सरस्वती की चरणों मे पुष्प अर्जित कर हुआ।

इस पावन अवसर पर विशिष्ट अतिथि द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों, शिक्षा की महत्ता, चंद्रयान 3 की सफलता आदि विषयों पर सुंदर कविता पाठ कर अत्यंत सरल शब्दों में विद्यार्थियों को लाभान्वित किया। साथ ही महाविद्यालय के साक्षरता क्लब द्वारा सुविचार लेखन प्रतियोगिता तथा क्या हिन्दी समृद्ध भारत के निर्माण की आधारशिला है विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


जिसमे महाविद्यालय के लगभग 160 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर पक्ष विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये और सुंदर लेखन द्वारा अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ0 कल्पना कटियार, श्रीमती प्रीति दीवान , नृपेंद्र प्रताप , फरहा हुसैन,सोनाली सिंह, अनुराधा पांडेय, व सायना कोचर द्वारा सुविचार लेखन प्रतियोगिता में अंशु गंगवार, चंचल कुमारी , निशिकांत आर्य , कशिश सेठी व मोनिका को क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार व वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में अंशिका सक्सेना, उदिता, अभय सिंह व दिव्या गंगवार एवं विपक्ष में मेघना, निशिकांत , अपूर्वा व जॉब मैथयू को क्रमशः प्रथम ,द्वितीय,तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए।


महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ0 अमरेश कुमार व, प्राचार्य डॉ0 आर0के0सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी श्री राकेश चतुर्वेदी जी ने सभी विजेता विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन साक्षरता क्लब की प्रभारी सविता सक्सेना व धन्यवाद ज्ञापन सह प्रभारी सीमा सक्सेना द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षा संकाय के डॉ0 शिव,मीनू, डॉ0अहसान ,डॉ0 तरुणा, प्रज्ञा, मुक्तामणि, स्वाति ,रितेश, हरीश , जावेद, त्रिवेंद्र व अन्य सभी प्रवक्ताओ का सहयोग रहा।





