Uncategorized
Trending

शिक्षक दिवस पर के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ में श्री अक़्सल खान अभिनंदन पुरस्कार’ से हुए सम्मानित ।

Connect News 24

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टिट्यूट द्वारा ,श्री अक़्सल ख़ान , प्रवक्ता ,रोहिल्ला इंटर्नैशनल सीन्यर सेकेंडरी स्कूल , को ‘अभिनंदन’ पुरस्कार प्रदान किया गया ।

श्री अक़्सल ख़ान के॰सी॰एम॰टी॰ कैम्पस-२ , पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट के छात्र रहे हैं । इन्होंने पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट से बी॰एड॰ की शिक्षा प्राप्त की है । पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट से बी॰एड॰ करने वाले छात्र -छात्राएँ अनेक सम्मानित विद्यालयों में सफल अध्यापन कार्य कर रहे हैं। श्री अक़्सल ख़ान का भी बी॰एड॰ का प्रशिक्षण पूर्ण होते ही रोहिल्ला इंटर्नैशनल सीनियर सेकण्डरी स्कूल , नकटिया, बरेली , में चयन हो गया ।

इस उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर पी॰जी॰आई॰ ऑफ़ मैनज्मेंट ने अपने पूर्व छात्रों के चयनित होने पर सम्मानित करने की शृंखला में श्री अक़्सल ख़ान को पुरस्कृत किया । श्री अक़्सल ख़ान को यह सम्मान के॰सी॰एम॰टी॰ ग्रूप के एम॰डी॰ डॉ. विनय खंडेलवाल ने प्रदान किया ।इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रचार्या डॉ. प्रवीण रस्तोगी , डीन डॉ. रविजीत तथा सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button