Uncategorized
मिशन शक्ति व साइबर सुरक्षा में आई.जी ने की केसीएमटी के कार्याें की प्रशंसा
माननीय योगी जी के आवाहन पर बरेली पुलिस के महानिरीक्षक डा.राकेश कुमार सिंह द्वारा मिशन शक्ति व साइबर क्राइम पर जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में अनेक जागरूकता एवं जनजागरण हेतु सूचना प्रदत्त कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी श्रंखला में खण्डेलवाल कॉलेज बरेली में भी उक्त विषयों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया था। कार्यक्रमों की उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बी.एड की छात्रा काजल सोनी को सम्मानित किया गया।


साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डा.आर.के.सिंह, प्रवक्ता सविता सक्सेना एवं रतिका चावला को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके द्वारा किए गए कार्यों के सफल आयोजन हेतु के लिए सम्मानित कर सराहना की गई।



