Uncategorized
Trending

केसीएमटी के कैडेट्स व स्वमसेवको ने किया “स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा” अभियान में श्रमदान*

Connect News 24

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती की पूर्व संध्या पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘ कचरा मुक्त भारत’ की परिकल्पना को साकार रूप देने हेतु खंडेलवाल कॉलेज बरेली के एन0सी0सी0 कैडेट्स व एन0 एस0एस0 स्वमसेवियो द्वारा चौकी चौराहे स्थित गांधी जी की प्रतिमा एवं आस पास के स्थानों की प्रातः 10 बजे से एक घंटे तक साफ सफाई कर स्वच्छ्ता श्रमदान में प्रतिभाग किया गया। विद्यार्थियों द्वारा हस्तनिर्मित पेपर के बैग बनाकर लीगो को वितरित कर उनसे प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की गई।

व सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों के बारे में सुझाव देते हुए आम-जनमानस को जागरूक कर गांधी जी को स्वच्छांजलि अर्पित की।इस अवसर पर महाविद्यालय के महानिदेशक डॉ0 अमरेश कुमार व प्राचार्य डॉ0आर0के0सिंह0 जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि श्रमदान हम सभी का नागरिक कर्तव्य है।

हमारा प्रदेश स्वच्छ हो, हम सभी स्वस्थ रहें,इसके लिए हमें स्वच्छता को अपनी आदत बनानी होगी। समस्त कार्यक्रम एन0एस0एस0 अधिकारी सविता सक्सेना, एन0सी0सी0 अधिकारी ले0 रचना , व प्रवक्ता प्रज्ञा के निर्देशन में हुआ।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button