Uncategorized
केसीएमटी के स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में एन.एस.एस.विभाग द्वारा कार्यक्रम समन्वयक डॉ सोमपाल सिंह के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें खंडेलवाल कॉलेज बरेली के 22 स्वयंसेवकों ने इस शिविर में प्रतिभाग किया । आलोक , कार्तिकेय, मुनीश , विशाल , विकास आदि स्वमसेवको ने स्वयं रक्तदान कर अन्य लोगो को भी रक्तदान हेतु प्रेरित किया और इस बात का प्रण लिया कि भविष्य में भी वे सदैव रक्तदान कर जरूरतमंद का जीवन बचाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ अमरेश कुमार, प्राचार्य डॉ आर.के.सिंह ने स्वमसेवको को इस कार्य हेतु आशीष प्रदान करते हुए उत्साहवर्द्धन किया।कार्यक्रम अधिकारी सविता सक्सेना के निर्देशन में कार्यक्रम पूर्ण हुआ।


